Monday, July 22, 2019

प्रधान पर सुविधा शुल्क लेकर आवास देने के आरोप

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत)। तहसील क्षेत्र के गांव मल्लपुर खजुरिया में लंबे समय से ग्रामीण सुबिधा शुल्क लेकर आवास दिए जाने को लेकर ग्राम प्रधान की शिकायत करते रहे है,जिसको लेकर रविवार को एसडीएम जंग बहादुर यादव ने गांव न्यूरिया मल्लपुर पहुँच प्राथमिक विद्यालय में शिकायतकर्ताओ व ग्राम प्रधान शिवकुमार सहित दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्या को सुना। 
जानकारी होते ही गांव बालो की मौके पर भीड़ लग गई मौके पर पहुचे दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे।ग्राम प्रधान पर की गई शिकायत को लेकर एसडीएम ने गांव के लगभग आठ दस उन लोगो के ब्यान लिए जिनको आवास दिए जा चुके है।एवं गांव के लोगो को आवास दिए जाने पर सुबिधा शुल्क लेने के विषय मे एसडीएम ने गांव पहुच कर सत्य जानकारियां जुटाने में लगे रहे।

No comments:

Post a Comment