Saturday, July 20, 2019

नीरज श्रीवास्तव शपथ आयुक्त संघ के महामंत्री चुने गए

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। तहसील नानपारा में शपथ आयुक्त संघ का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ जिसमें नीरज श्रीवास्तव एडवोकेट सर्वाधिक मत प्राप्त कर महामंत्री पद पर विजयी घोषित किये गए। 
तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा मे शनिवार को शपथ आयुक्त संघ का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया जिसे निर्वाचन समिति के जैगम हुसैन, निर्मल श्रीवास्तव एवं आनंद स्वरूप वर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। जिला जज द्वारा जारी शपथ आयुक्त अधिवक्ताओं की सूची में शामिल कुल 60 सदस्य शामिल थे जिनमें से अध्यक्ष पद पर कमलेश वर्मा एडवोकेट, महामंत्री पद पर नीरज श्रीवास्तव एडवोकेट, टीकाराम मिश्रा एडवोकेट व सचिन गुप्ता एडवोकेट तथा ऑडिटर पद पर धीरेन्द्र कुमार सिंह सेंगर एडवोकेट ने नामांकन दाखिल किया था। शपथ आयुक्त संघ के अध्यक्ष पद पर कमलेश वर्मा तथा ऑडिटर पद पर धीरेन्द्र कुमार सिंह सेंगर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया जबकि महामंत्री पद हेतु मैदान में आये तीन प्रत्याशियों के लिए 60 में से 54 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी को नौ मतों से हराते हुये नीरज श्रीवास्तव ने 27 मत प्राप्त करके महामंत्री पद पर भारी जीत हासिल की। इसके अलावा टीकाराम मिश्रा को 18 और सचिन गुप्ता को महज 9 मत मिले। नीरज श्रीवास्तव की इस जीत पर समर्थक अधिवक्ताओं ने ख़ुशी जाहिर की, उन्होंने भविष्य में कर्तव्यनिष्ठा से महामंत्री पद का निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।
  
     अध्यक्ष - कमलेश वर्मा,     ऑडिटर - धीरेन्द्र सिंह सेंगर

No comments:

Post a Comment