अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। बिशेश्वरगंज ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंजरिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत शिक्षक प्रभात कुमार सोनी की विगत दिनांक 6 जुलाई को मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। बिशेश्वरगंज के शिक्षकों द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वीआरसी परिसर के प्राथमिक विद्यालय में किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी विशेश्वरगंज अशोक कुमार सिंह,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक के0के0 पाण्डेय जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार तिवारी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बलदेव प्रसाद पांडेय ओम प्रकाश शुक्ल चित्तौरा के अध्यक्ष उमेश चंद्र त्रिपाठी मंत्री विश्वनाथ पाठक कोषाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बहराइच के जिला कोषाध्यक्ष एवं बिशेश्वरगंज केअध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र मंत्री जगरूप संरक्षक कैलाश नाथ गिरि पू0 माध्यमिक विद्यालय विशेश्वरगंज के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह उ0प्र0प्रा0शि0संघ विशेश्वरगंज कोषाध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष बच्छराज मिश्र उपाध्यक्ष उमेश चंद्र द्विवेदी शिक्षक नेता रवि शुक्ल ने दो मिनट का मौन कर दिवंगत शिक्षक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। इसके पश्चात शिक्षकों ने दिवंगत साथी के परिवार को शिक्षकों द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान करने की बात भी उठी जिसको उपस्थित सभी लोगों ने एकमत से स्वीकार किया। इस अवसर पर राम मूर्ति शुक्ल, अमित कुमार मिश्र,शिव शंकर पाठक, मुशीर अहमद,संकुल प्रभारी सोम लता देवी,संकुल प्रभारी हरिशंकर तिवारी, संयुक्त मंत्री राजीव कुमार तिवारी, मीडिया प्रभारी विजय नरेश तिवारी, मीरा त्रिपाठी,ए0बी0आर0सी0 अशोक कुमार मिश्र,सुशील मिश्र, मीनू शर्मा, सुशील कुमार यादव ,आलोक कुमार गुप्ता, दीपाली,आशीष कुमार पांडेय, अनीता सिंह, मोनिका दीक्षित, राम कुमार पांडेय आशीष कुमार मिश्र,आकाश सिंह,अखिलेश कनौजिया, जयप्रकाश तिवारी, मुर्तजा खान,अशोक कुमार यादव सहित काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र व अनुदेशक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment