डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। शनिवार को 42 वी वाहिनी एस.एस.बी. मुख्यालय अगैया, नानपारा के तत्वाधान में एक सप्ताह चलने वाले "कारगिल विजय दिवस" कार्यक्रम का शुभारंभ हाजी मोहम्मद यूसुफ बाबागंज से स्कूली बच्चों की रैली को झंडी दिखाकर सेना नायक प्रवीण कुमार ने रवाना किया। इस रैली मे सैकड़ों स्कूली बच्चों के साथ-साथ 42 वीं वाहिनी के सभी अधिकारी गण, अधिनस्थ अधिकारी गण, जवान, चौकी प्रभारी पुलिस बाबागंज, प्रभारी रूपईडीहा व मीडिया कर्मीयों ने भाग लिया। ये रैली बाबागंज कस्बे से होकर पुनः महाविद्यालय के प्रांगण वापस आई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मो. रफ़ी, पूर्व प्रमुख, विकास खण्ड नवाबगंज रहे, जिन्होंने फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसीक्रम में एक दिवसीय वॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन हाजी मो. युसुफ़ महाविद्यालय के ग्राउंड मे किया गया। जिसमें चार टीमे नवाबगंज, मुंशीपुरवा, नानपारा व शिव पुरा ने भाग लिया। वॉलीवाल प्रतियोगिता का शुभारंभ वाहिनी के सेनानायक प्रवीण कुमार ने बाल को उछाल कर किया जिसमे पहला मैच नानपारा व मुंशी पुरवा के बीच खेला गया जिसमे नानपारा की टीम 2-1 से विजयी रही उसके बाद दूसरा मैच नवाबगंज व शिव पुरा के बीच खेला गया जिसमे नवाब गंज 2-0 से विजयी रही तथा फाइनल मैच नवाबगंज व नानपारा के बीच खेला गया जिसमे नवाबगंज 2-0 से विजेता रही जिसके कप्तान महताब नासिर व उप-विजेता नानपारा टीम के कप्तान अब्दुल्ला खान रहे।इस मैच में नवाबगंज की टीम विजयी हुई। कार्यक्रम में कल्पना पांडेय,ऋचा पाठक सहित कई बालिकाओं द्वारा विजयी गीत व देश भक्ति गीत गाया गया। कार्यक्रम को सेनानायक प्रवीण कुमार,उप सेनानायक शैलेश कुमार, सहायक सेनानायक सुकुमार देब बर्मा, हाजी मो. युसुफ़ महाविद्यालय के प्राचार्य आनन्द पाठक, हाजी मो. युसुफ़ इन्टर कॉलेज के प्राचार्य शिव पूजन सिंह सहित कई लोगो ने देश प्रेम की भावना प्रकट करते हुए सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष हरीश वर्मा, अलका सिंह, चौकी प्रभारी बाबागंज सोमपाल गंगवार, डी.के. मिश्र, हाजी अंसार अहमद सहित काफी संख्या में स्थानीय जनता व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment