Monday, July 22, 2019

नोट काउंटिंग मशीन ना होने से ग्राहकों को हो रही परेशानी

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) - इलाहाबाद बैंक की शाखा  गुरु गुट्टा मै नोट काउंटिंग मशीन 1 महीने से खराब  है जिसके कारण ग्राहकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ग्राहक जब बैंक कर्मचारियों से कहते हैं तो वह सीधे बताते हैं कि समय लगेगा बैंक की मशीन खराब है मशीन खराब होने के कारण  नोटों को  गिनती में बहुत समय लग जाता है जिसके कारण ग्राहकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है यदि नोट ज्यादा हो तो 30 40 मिनट भी लग जाता है ऐसे में जो अन्य ग्राहक हैं उनको खड़े रहना पड़ता है और जब वह कुछ कैशियर से कहते हैं तो कैशियर उलझन में आकर उल्टा सीधा बोल देते हैं जिसके कारण आए दिन चिक चिक होती है  बैंक में काउंटिंग मशीन ना होना समस्या का  कारण है इस संबंध में बैंक के प्रबंधक सौरभ सिंह ने बताया कि मशीन तो खराब है परंतु वाह प्रयासरत हैं एक-दो दिन में मशीन सही करा दी जाएगी इंजीनियर को बुलाया गया है।

No comments:

Post a Comment