Thursday, July 4, 2019

मंदिर पहुंच दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी


सं0सू0 एजेंसी (NNI Coverage)
वाराणसी, उ0प्र0। वाराणसी के एक मंदिर में मंगलवार को हुई शादी शहर भर के साथ-साथ देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिले के रोहनियां इलाके के धागड़बीर हनुमान मंदिर में मंगलवार दोपहर दो युवतियां पहुंचीं. उन्होंने मंदिर के पुजारी से आपस में शादी कराने को कहा. पहले पहल तो पुजारी इसके लिए राजी नहीं हुए, लेकिन उनके दबाव में आकर अंततः तैयार हो गए।
इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर जयमाल की रस्म पूरी की. फिर एक युवती ने दूसरी को मंगलसूत्र पहनाकर मांग में सिंदूर भी भरा. शादी करने के बाद दोनों युवतियां वापस चली गईं. बाद में सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी का वीडियो और तस्वीर वायरल होने के बाद यह शादी चर्चा में आ गई।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि एक लड़की कानपुर की और दूसरी वाराणसी की रहने वाली है. कानपुर की युवती सुंदरपुर में रहने वाली अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी. इसी दौरान मौसेरी बहन से प्रेम संबंध हो गए और दोनों ने शादी करने का फैसला किया. एक चर्चा यह भी है दोनों लड़कियों को आजकल के लड़कों पर रत्ती भर भी विश्वास नहीं रहा था. ऐसे में उन्होंने किसी किस्म का धोखा खाने से बेहतर आपस में ही शादी करना बेहतर समझा।

No comments:

Post a Comment