कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/महसी बहराइच, उ0प्र0। बेसिक शिक्षा मंत्री के गृह जनपद बहराइच में शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरी नजर आयी। प्राथमिक विद्यालय चंद्रपइया के बच्चे जानवरों की तरह भोजन करने को मजबूर हैं।
महसी विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चंद्रपइया में शिक्षा व्यवस्था चरमरा उठी है। विद्यालय में बच्चों को गंदी और खुली जगह में बिठाकर माध्यम भोजन कराया जाता है और कुछ बच्चों को भोजन भी नहीं दिया जाता है विद्यालय में हेडपंप खराब होने के कारण बच्चे पानी पीने के लिए बाहर जाने के लिए मजबूर, विद्यालय में मेनू के हिसाब से भोजन सिर्फ कागजों पर बनता है और बनेगा क्या यह प्रधानाचार्य प्रशांत बाबू के ऊपर निर्भर है विद्यालय में फल और दूध कब बंटता है बच्चों को पता नहीं, पेयजल एवं भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी चाहने पर प्रधानाचार्य प्रशांत बाबू द्वारा पत्रकारों से किया अभद्रता, जनपद में शासन शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा है डोर टू डोर संपर्क कर विद्यालय में बच्चों समय से आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है वहीं प्राथमिक विद्यालय चंद्रपइया के अध्यापक और प्रधानाचार्य 10:00 बजे आते हैं बच्चों को शिक्षा देने के जगह फोन पर अध्यापक बात करते नजर आए।


No comments:
Post a Comment