Saturday, August 3, 2019

पशु क्रूरता अधिनियम में चार गिरफ्तार, 07 पड़वे बरामद

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। पुलिस अधीक्षक बहराइच डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा मनीष कुमार पांडे के नेतृत्व में उप निरीक्षक हरीनाथ यादव आरक्षी रामप्रवेश संतोष चौधरी ने गश्त के दौरान बाबागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से जामो बाजार की तरफ से आ रही एक पिक अप पर लदे 7 मवेशियों पड़वा को मारते पीटते दिखाई पड़े जिस पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत किस्मत अली पुत्र हकदार निवासी सीतापुर थाना रुपईडीहा, बाबादीन पुत्र राम सागर निवासी मन वरिया, कलाम पुत्र आगाशे निवासी सीतापुर, सहाब पुत्र फजल निवासी पुरानी बाजार नानपारा को गिरफ्तार किया और  चारों अभियुक्तों को  जेल भेजा गया।

No comments:

Post a Comment