मुन्ना खान (NNI Coverage अपराध संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक खीरी के कुशल निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 30/31-08-19 की रात्रि थाना धौरहरा व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा जालिमनगर पुल के पास से मुठभेड़ के दौरान 20-20 हजार रु० के इनामिया दो शातिर अंतर्जनपदीय लूटेरों सहित चार शातिर अभियुक्तों जाबिर पुत्र सुल्तान नि0 त्रिकोलिया थाना ईसानगर खीरी 20,000 रु० का इनामिया जोखे उर्फ चोखे कोरी पुत्र रामदत्त नि0 दामूबेहड़ थाना ईसानगर खीरी (20,000 रु० का इनामिया अखिलेश वर्मा पुत्र जमीदार नि0 दलजीतपुरवा थाना खैरीघाट जिला बहराइच बाबादीन पासी पुत्र पुत्तीलाल नि0 रामपुर टेपरा थाना खैरीघाट जिला बहराइच को लूट व डकैती के करीब 2.5 लाख रु० जेवरात व अन्य माल तथा अवैध शस्त्र कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के लूटेरे व डकैत हैं जिनके विरुद्ध जनपद खीरी सहित अन्य जनपदों में भी लूट,डकैती व चोरी के लगभग 6 दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं।
"लूट की घटना का सफलतापूर्वक अनावरण, कंपनी का पैसा गबन करने के उद्देश्य से रची गयी थी फर्जी कहानी"
लखीमपुर खीरी क्षेत्र में लूट के मुकदमे का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए मुकदमें के वादी दीपक कुमार सहित तीन अभियुक्तों दीपक कुमार पुत्र चंद्रशेखर नि० बरखन थाना नवाबगंज जनपद बरेली सहायक प्रबंधक भारत फाइनेंसियल इंकलुजर लिमिटेड, खीरी गगन सैनी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सैनी नि० प्रतापपुर थाना नीमगांव जनपद खीरी इरम पुत्री मुन्ना नि० मो० डीहपुर कस्बा व थाना खीरी को अभियुक्त इरम उपरोक्त के घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा कंपनी का पैसा गबन करने के उद्देश्य से योजना बनाकर लूट की फर्जी कहानी गढ़कर दिनांक 29-08-19 को थाना खीरी पर लूट का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था थाना खीरी पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल, कड़ी पूछताछ व तकनीकी संसाधनों से उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर वादी मुकदमा सहित तीन अभियुक्तों को माल मुकदमाती के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी माल में मुकदमाती एक लाख आठ हजार रु0 नगद घटना मे प्रयुक्त दो अदद मोटर साइकिल एक अदद मोबाइल नोकिया पैन कार्ड एक अदद आधार कार्ड एक अदद डेबिट कार्ड दो अदद गाड़ी की आरसी एक अदद बरामद हुआ।


No comments:
Post a Comment