Tuesday, August 13, 2019

पटाखे फोड़कर शिवराष्ट्र सेना ने 370 एवं 35ए हटने की ख़ुशी

डॉ0 पूनम श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
गोरखपुर, उ0प्र0। 370 एवम 35A को जम्मू कश्मीर से हटाए जाने की ख़ुशी में  शिव राष्ट्र सेना द्वारा पटाखे फोड़ कर ख़ुशी मनाई गई।
शिव राष्ट्र सेना के प्रमुख ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, गृहमंत्री अमितशाह जी आज आपने पुरखों का क़र्ज़ उतार दिया..! हम ने आज़ादी की लड़ाई नहीं देखी, पर आज एक झलक देख ली..! आज हमारा कश्मीर आज़ाद हुआ! हार्दिक वंदन, अभिनंदन आप महानुभावों का धन्य है आपको जनने वाली वह कोख और वह आंचल जिसकी ममता भरी छांव में आप पले बढ़े! आज धन्य हुई वह कोख,धन्य हुई भारत मां और धन्य हुई। देश की करोड़ों सम्मानित जनता,जिसने आप पर भरोसा किया! भाजपा सरकार में जो भी निर्णय लिया जा रहा है सभी निर्णय जनता के लिए अच्छे के लिए हो रहा है और आगे भी जो होगा वो भी अच्छा ही होगा। इस अवसर पर शिवम मिश्र, नितेश कश्यप, अशोक निषाद, सुशील ओझा, मोनू सिंह, सुनील कुमार, सूरज सिंह, सुधीर गौड़, सुधीर पांडेय, अनिकेत, अमित कश्यप, अंकित शर्मा, रामचंद्र गुप्ता, राज जयसवाल, लखन वर्मा, धिरज गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment