अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/बिशेश्वरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। भारतीय जनता पार्टी बिशेश्वरगंज द्वारा बिशेश्वरगंज कस्बे में भाजपा नेता विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कैम्प लगाकर 250 लोगों को पार्टी सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पोषक है, वह जो कहती है, करके दिखाती है। उन्होंने कहा मोदी और शाह की साहसिक जोड़ी अपने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए कश्मीर से धारा 370 हटा कर ऐतिहासिक कार्य किया है, स्वत्रंत भारत के इतिहास में यह सबसे बड़ा काम हुआ। इससे कश्मीर के लोग विकास की मुख्यधारा से तो जुड़ेंगे ही साथ ही वहाँ पल रहे पाकिस्तान परस्त आतंकवाद का सफाया भी होगा। इस अवसर पर भाजयुमो के जिलाउपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय सदस्य क्षेत्र पंचायत पप्पू पाठक पवन पाण्डेय सोनू शुक्ल बुन्देल सिंह बब्लू पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment