Friday, August 2, 2019

सेंट पीटर इंटर कॉलेज के 6खिलाड़ियों का सब जू0 फुटबॉल टीम मे चयन

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। विगत 26 जुलाई को इंदिरा गांधी स्टेडियम बहराइच मे अंडर 16 सब जूनियर बालक फुटबॉल चैम्पियनशिप का ट्रायल लिया गया जिसमे जिला स्तरीय टीम मे सेंट पीटर  इंटर कालेज, नानपारा के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ इनका ट्रायल मण्डल स्तरीय टीम के लिए 31 जूलाई को  जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम गोंडा मे मंडल स्तरीय टीम के लिए हुआ। जिसमे चार जनपद-गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, और बहराइच के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमे बहराइच के नौ खिलाड़ी सन्त पीटर इण्टर कॉलेज नानपारा के 6 खिलाडिय़ों का चयन हुआ।  इन होनहार खिलाड़ियों में सजिद खान, जैनुल आबदीन,आनस अहमद,पिटर कर्केट्टा,सामीर, अकील अली है जिनका चयन देवी पाटन मण्डल टीम में हुआ। 
आगामी 3 अगस्त से 10 अगस्त तक इन्द्रा गांधी स्टेडियम बहराइच मे अंडर 16 सब जूनियर बालक फुटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन होने जा रहा है जिसमे 18 मंडलीय टीमे भाग ले रही हैं। इन्ही 18 मंडलीय टीमो मे से उत्तर प्रदेश की अंडर 16 टीम का चयन होना है। और वही टीम इसी माह  हिमाचल प्रदेश मे होने वाले अंडर 16 टूर्नामेंट मे उत्तर प्रदेश की टीम का नेतृत्व करेगी। इस चयन प्रक्रिया मे अशोक सिंह ,जिला फुटबॉल संघ देवी पाटन गोंडा, अय्यूब शाह, सचिव जिला फुटबॉल संघ बहराइच उपस्थित रहे। ये जानकारी अय्यूब शाह, जिला सचिव फुटबाल सघं  ने दी इस मौके पर सन्त पीटर इण्टर कॉलेज प्रिंसिपल ओसवाल मेधा ने कॉलेज के खिलाड़ियों को देवी पाटन मण्डल टीम मे चयनित होने पर बघाई दी और बताया की इसका श्रेय टीम के कोच मो.वाजिद अली को जाता है जिनकी कड़ी मेहनत और परिश्रम से स्कूल के बच्चो का चयन देवी पाटन मण्डल टीम मे हुआ और स्कूल का नाम रोशन हुआ।

No comments:

Post a Comment