ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
पीलीभीत मण्डल, उ0प्र0। तहसील कलीनगर क्षेत्र के प्राथमिक एवमं उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्लपुर खजुरिया में सुबह 7:00 बजे संयुक्त प्रभात फेरी स्कूल बैंड के साथ निकाली गई । ध्वजारोहण संकुल प्रभारी राजेश गंगवार ने किया।ग्राम प्रधान शिवकुमार, अधयक्ष रईस अहमद तथा अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यालय में रीडिंग मेला भी लगाया गया बच्चों ने हिंदी एवं इंग्लिश की पुस्तकें पढ़ी गई, इस दौरान अध्यापक रजनीश गंगवार निधि निगम प्रमोद कुमार ममता देवी आशुतोष जयसवाल जोगिंदर सिंह श्रीराम मैजूद रहे।
कन्या प्राथमिक विद्यालय जमुनिया खास में सुबह ध्वजारोहण ग्राम प्रधान ने किया विद्यालय के बच्चों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली विद्यालय में आए अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया एवं उनके चरित्र पर प्रकाश डाला रीडिंग मेला लगाया गया,एवं मिठाइयों का वितरण किया गया, इस दौरान हेडमास्टर प्रमोद वर्मा सहायक अध्यापक मानवता कुमारी रजत पाराशर पवन सहित गांव के पूर्व प्रधान रामचंद्र लाल सरोज एड० ईश्वर दयाल पासवान सहित कई लोग कार्यक्रम में मैजूद हे। उच्च प्राथमिक विद्यालय खासपुर में ग्राम प्रधान मुन्नालाल ने ध्वजारोहण किया बच्चो द्वारा प्रभातफेरी निकली गई,एव स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए कर मिष्ठान का वितरण किया गया,इस दौरान प्रधानाध्यापक शकुंतला देवी सहायक अध्यापक श्रीकृष्ण मोहित नरेंद्र कुलदीप बिंद्रा देवी मिथलेश सोनम सहित कई आंगनवाडी कार्यकत्री उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय रानीगंज में ग्राम प्रधान बलविंदर सिंह ने ध्वजारोहण किया स्कूल के बच्चो द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई एवं मिष्ठान का वितरण किया गया इस दौरान इंचार्ज अध्यापक मोहम्मद विलाल इस्लाम शिक्षामित्र स्वर्णलता, सर्वजीत कौर हरपिन्दर कौर करन लाल अध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। दशमेश एजुकेशन एकेडमी मथना जप्ती में ध्वजारोहण चंचल व नरेंद्र पाल सिंह के द्वारा किया गया बच्चों के द्वारा झांकियां लगाकर सांस्कृतिक कार्यकर्मों का आयोजन किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को उपहार दिए गए कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया इस दौरान कनक अध्यापक दीपक,अशुमिता शिवानी,नीलम,गुरजंट सिंह,खुशबू,गांव के ग्राम प्रधान बलविन्दर सिंह,समाज सेवक बलवीर सिंह,शेर सिंह,सहित दर्जनों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय नवदिया सुखदासपुर में ग्राम प्रधान के द्वारा विद्यालयों में ध्वजारोहण किया एव बच्चों द्वारा गांव में प्रभातफेरी निकली गई, कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे बच्चों को पेन काफी के उपहार बाटें गए मिठाइयों का वितरण किया गया इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कौशर वेगम एक अध्यापक मुकेश चांदनी शर्मा रहीस खान शिक्षामित्र बलजीत कौर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीलम राना पुनीत कौर सहायक अध्यापक सहित अन्य सदस्य मैजूद रहे। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनियां खास के मैनेजर राममूर्ति लाल यादव के द्वारा विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया साथ ही मिठाइयों का वितरण किया गया इस दौरान प्रधानाचार्य अंकुर बाजपेई अध्यापक तेज प्रकाश वर्मा ममता भारती कामता प्रसाद हरिकेश सिंह अहमद नूर भगवानदास राजीव कुमार आनंद कुमार वीरेंद्र आशा शंभू दयाल सहित विद्यालय कमेटी के मनोज कुमार लालता प्रसाद सहित आदि लोग मैजूद रहे। शहीद वीरांगना उदादेवी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल खासपुर के प्रधानाचार्य बाबूराम पासवान ने ध्वजारोहण किया विद्यालय में उपस्थित सभी को मिठाइयां वितरित की गई इस अवसर पर अध्यापक मनोज कुमार शिव कुमार ओमप्रकाश रिंकी राठौर सावित्री देवी नेहा मिश्रा एडवोकेट ईश्वर दयाल पासबान रामचंद्र लाल सरोज विष्णु दयाल पासवान देवकीनंदन वेगवती सहित आदि लोग उपस्थित रहे, साधन सहकारी समिति जमुनियां खास में समिति के अध्यक्ष रामस्नेही वर्मा ने समिति पर पहुंचकर ध्वजारोहण किया एवं देश के अमर शहीदो को याद कर उनके चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला अंत में मिठाई का वितरण कर कार्यक्रम समाप्त किया गया इस दौरान सचिव बाबूराम वर्मा आंकिक चेतराम अजय यादव, संचालन सदस्य विद्याराम सरोज हरि करण गोकुल प्रसाद धर्मपाल यादव पूर्व अध्यक्ष लेखराज यादव सहित गांव के अन्य लोग मैजूद रहे, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जमुनिया पर सुबह 8:00 बजे डॉ दुष्यंत कुमार त्यागी के द्वारा अस्पताल पर ध्वजारोहण किया गया एवं मिष्ठान वितरित किए गए इस मौके पर सदानंद वर्मा राकेश रमेश शक्ति सिंह विकल बिहारी सहित आदि लोग मैजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय पिपरिया संतोष पर सुबह 8:00 बजे ग्राम प्रधान राम कुमार राठोर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं बच्चों के द्वारा गांव में प्रभात फेरी निकाली गई विद्यालय में पहुंचे बच्चो एव गांव के लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया इस दौरान नीलम मैंथिल सहायक अध्यापक सपना गंगवार उपस्थित रही, प्राथमिक विद्यालय करेलिया में ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद ने ध्वजारोहण किया,विद्यालय में-झण्डा व राखी प्रतियगिता व सास्कृितक कार्यक्रम किए गए,एव मिष्ठान वितरण किया गया। विघालय के शोभाराम,सगुण कुमार सिंह,मेवाराम व सन्तोष शर्मा आदि उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment