कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। बार एसोसिएशन कैसरगंज के कार्यकारिणी के अध्यक्ष व महामन्त्री पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर नसीब खाॅ व महामन्त्री पद पर पंकज श्रीवास्तव विजयी घोषित किये गये।
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। बार एसोसिएशन कैसरगंज के कार्यकारिणी के अध्यक्ष व महामन्त्री पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर नसीब खाॅ व महामन्त्री पद पर पंकज श्रीवास्तव विजयी घोषित किये गये।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व महामन्त्री पद के लिए हुए चुनाव में 130 मे से 125 अधिवक्ताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड रहे नसीब खाॅ को 78 मत व राजकिशोर यादव को 45 मत मिले। दो मत अवैध पाये गये। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर नसीब खाॅ 33 मतों से विजयी घोषित किये गये।महामन्त्री पद के लिए हुए चुनाव में पकज श्रीवास्तव को 63 देवशरण सिंह को 61 मत मिले। एक मत अवैध पाया गया। इस प्रकार महामन्त्री पद पर रोचक मुकाबले में पंकज श्रीवास्तव मात्र दो मतों से विजयी घोषित किये गये।

No comments:
Post a Comment