असगर अली (NNI Coverage राज्य प्रभारी)
उत्तरप्रदेश। अॉल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच की तरफ से बंजारा समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुये अपील की गई कि बेशक तालीम का हासिल करना डाक्टर इंजीनियर बनना भर नहीं होता, तेहज़ीब अदब सलीक़ा तरीक़ा भी इल्म की शमां का रोशन हिस्सा होता है जो वक्त वक्त पर इंसानी ज़िन्दगी को रोशन करता रहता है। असल पूंजीपतिँयों से यानि आज की पीढ़ी के माँ बाप से निवेदन किया गया कि नई पीढ़ी को अच्छे अख़लाक़ की बुनियाद पर अपने अपने तरीके से बच्चों को तरबियत दे बडों का अदब छोटों से मुहब्बत करना सिखायें छोटे बड़े चाहे किसी धर्म मजहब के इंसान हों, घर के साथ-साथ बस्ती, शहर, अपना समाज, और देश का माहोल बदलेगा तो अपना बंजारा समाज भी हर शो़बे मैं हर महकमें में सितारों की तरह चमकेगा।

No comments:
Post a Comment