Saturday, August 24, 2019

दो दिन से लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिले

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत, बरेली मण्डल) उ0प्र0। तहसील कलीनगर क्षेत्र में दो दिन से लगातार बारिश होने से किसानों के चेहरे खिलने लगे हैं,वही क्षेत्र वासियो में  लगातार बारिश होने से खुशी की लहर देखने को मिल रही है,किसान अपनी फसल को अब सुरक्षित महसूस करने लगा है। बर्षो न होने को लेकर दो दिन पूर्व शांतिकुंज हरिद्वार माता भगवती देवी गौशाला के व्यवस्थापक अनन्तराम पालिया ने अपने सहयोगियों के द्वारा शिवमंदिर ओड़ाझार पर पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ किया था,यज्ञ के प्रारंभ होने के कुछ देर बीतते के बाद घने बादल छा गए और बूदा बादी शुरू होने लगी थी,जबसे लगातार बारिश हो रही है,क्षेत्रवासी यज्ञ के प्रभाव से बर्षा होना मान रहे हैं।

No comments:

Post a Comment