Sunday, August 11, 2019

विधायक ने गांव में किया पौधारोपण, बाटे सहजन के पेड़

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत मण्डल/उ0प्र0) तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव आसपुर में शुक्रवार को विधानसभा पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने गांव पहुच कर पौधारोपण किया,उन्होंने सबसे प्रथम गांव के पूजा स्थल सार्वजनिक पीपल पेड़ के चारो तरफ छायादार चार प्रजातियों सहित सागौन, जामुन, यूकेलिप्टस, शीशम के पौधों का रोपण किया इसके साथ साथ ही सहजन के पौधों का रोपण भी किया,साथ मे ग्राम प्रधान रामगोपाल ने भी विधायक के साथ पौधारोपण किया,एव मौके पर पहुंचे गांव में महिलाओं को सहजन के पौधों का वितरण भी किया। 
पौधारोपण के दौरान विधायक बाबूराम पासवान ने सहजन बृक्ष के लाभ बताते हुए कहा कि  ये पेड़ फलीदार होते है इसकी सब्जी बनाई जाती इसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है यह महिलाओं व पुरुषों के लिए लाभकारी होता है,इस मौके पर आदर्श वर्मा एपीओ, रामस्नेही वर्मा अध्यक्ष सहकारी समिति जमुनियां,ग्राम प्रधान शिवकुमार मल्लपुर,एव गांव के रामकृष्ण, इंद्रजीत, नेवाराम, रामपाल, देवदास, राकेश सिंह, प्रेमपाल वर्मा, सुखदेव, अमित, राजीव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment