कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। कैसरगंज के ग्राम टांडे चतुर में ग्राम प्रधान हुकुम सिंह वर्मा के यहाँ आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में सूबे के सहकारिता मंत्री मा0 मुकुटविहारी वर्मा जी ने पहुँच कर पूजा अर्चना की तथा अपने सम्बोधन में कहा कि श्री कृष्ण भगवान हमारे पूज्यनीय हैं, हम सबको उनके आदर्शों पर चलना चाहिए तथा ऐसे कार्यक्रम करने से समाज मे जागरुकता फ़ैलती है, जिससे समाज निरन्तर प्रगति की तरफ बढ़ता है। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, पी आर ओ कोशेलेन्द्र विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग सुवेद वर्मा, मीडिया प्रभारी नीरज श्रीवास्तव, प्रधान हुकुम सिंह वर्मा, प्रधान रामसतीश वर्मा, अजय सिंह, सी पी सिंह, मनोहरलाल वर्मा,प्रधान रामू सिंह, सुभाष चौधरी, राजन सिंह आदि तमाम लोग उपस्थित रहे ।

No comments:
Post a Comment