डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर स्कूल कॉलेजों सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों निजी प्रतिष्ठानों पर लोगों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया और स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला इस मौके पर जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज नानपारा ,राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा, अमीर हसन फारुकी डिग्री कॉलेज नानपारा, सरस्वती विद्या मंदिर नानपारा, सरस्वती शिशु मंदिर नानपारा में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। एम एन आर ए डिग्री कॉलेज नानपारा में ध्वजारोहण कॉलेज के प्रेसिडेंट शैलेंद्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया इस मौके पर बोलते हुए उपजिलाधिकारी नानपारा संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा की आज के दिन हम सभी को अच्छे काम करते रहने की शपथ लेनी चाहिए उन्होंने उपस्थित जनों से सवाल किया कि हमारा दुश्मन कौन है लोगों ने कहा कि अशिक्षा और नेगेटिव सोच हमारे दुश्मन हैं इस पर उन्होंने कहा की हम सबको इसे त्यागना होगा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र ने कहा हम सब को मानवता के लिए कार्य करना चाहिए जाति धर्म की बातों को छोड़कर राष्ट्र के लिए काम करना चाहिए उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान भी हमारा अंग था पाकिस्तान में रहने वाले भी भारतीय हैं एक समय आएगा फिर सब एक में हो जाएगा। कॉलेज के इस कार्यक्रम को प्राचार्य परमानंद पांडे ,शहीद खान , इकराम भाई, नारायण शाह ,चेयरमैन अब्दुल मोहित राजू, कॉलेज के अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।
एम एन आर ए डिग्री कॉलेज नानपारा में स्वतंत्र दिवस पर बोलते उपजिलाधिकारी नानपारा

No comments:
Post a Comment