ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
पीलीभीत / पूरनपुर, उ0प्र0। पूरनपुर कोतवाली के कोतवाल केशव कुमार तिवारी का हुआ माधोटाँडा ट्रांस्फर तथा उनके स्थान पर इंस्पेक्टर अतर सिंह को पूरनपुर कोतवाली का चार्ज एसपी मनोज कुमार सोनकर ने सौंपा है। इससे पूर्व भी अतर सिंह जनपद पीलीभीत के कई थानों और कोतवाली में रह कर कार्य कर चुके हैं पर उनकी विशेषता यह है कि अब तक कहीं भी वह विवाद का कारण नहीं बने यही कारण है कि वे जहां जहां रहे हैं आज भी जनता उनका उदाहरण देकर याद करती है। दूसरी खबर यह है कि क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार कश्यप का ट्रांस्फर लखनऊ हो गया और उनके सम्मान में कोतवाली पूरनपुर में विदाई समारोह हुआ। इसके अलावा राजेश कुमार कश्यप की जगह इंस्पेक्टर अजब सिंह आये हैं।


No comments:
Post a Comment