Thursday, August 1, 2019

जरवल नगर पंचायत द्वारा हटवाया गया अवैध अतिक्रमण

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जरवल नगर पंचायत द्वारा अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान नगर पंचायत के सभी कर्मचारी वह पुलिस भी मौजूद रहे। नगर पंचायत ने कई बार अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी मगर वह नहीं माने। इस पर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण को हटवाया उन्होंने सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण ठेला,तखत,आदि हटवा दिए। लोगों को  बताया गया कि नहीं माने तो जुर्माना भी वसूला जाएगा।

No comments:

Post a Comment