अखिलेश श्रीवास्तव/असगर अली (NNI Coverage संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। पूर्वोत्तर रेलवे की मैलानी बहराइच रेल प्रखंड पर चल रही छोटी लाईन की ट्रेनों में इस समय छह ट्रेनें चल रही थी । जिसमें तीन अप और तीन डाउन ट्रेनें थी । लेकिन अब रविवार दिनांक 18 अगस्त से इन ट्रेनों पर सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है । क्योंकि मैलानी में इंटरलॉकिंग का कार्य होने के चलते इस रूट की दो ट्रेनें अगले पांच दिनों के लिए रद्द कर दी गई हैं । इस लिए अगले बृहस्पतिवार तक दिनांक 22 तारीख तक दो ट्रेनों को बंद किया जा रहा है । सूत्रों के मुताबिक बंद होने वाली ट्रेनों में सुबह 6 बजे तिकुनिया से बनकर बहराइच को जाने वाली पहली ट्रेन संख्या 52254 और बहराइच से दोपहर 1 बजे तिकुनिया के लिए आने वाली ट्रेन संख्या 52253 को बंद किया गया है।

No comments:
Post a Comment