डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। आगामी गणेश महोत्सव का पर्व 2 सितंबर से शुरू हो रहा कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा। माधव दास मंदिर प्रांगण में होने वाले कार्यक्रम में आरती पूजन के साथ रास लीला सही विभिन्न होगा। उधर मोहर्रम का पर्व 1 सितंबर से शुरू हो रहा है। जिसमे 7 सितंबर को सातवीं आलम जुलूस व 10 सितम्बर को मोहर्रम जुलूस निकाला जाता है। माधव दास मंदिर के निकट से सांतवी का जुलूस निकलता। प्रशासन के लिए अनेक समस्या रहती थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार को मोहर्रम कमेटी के प्रतिनिधि व गणेश पूजा समिति कायस्थ टोला के प्रतिनिधि ने शाहिद जमाल के आवास पर बैठक करके रास्ते की समस्या का समाधान कर लिया।जिसमे तय किया गया मोहर्रम पर्व पर सातवीं जुलूस में 5 आलम व ताजिया माधव दास प्रांगण से होकर निकाले जाएंगे। अन्य आलम व ताजिया मिस्बाहुल उलूम के रास्ते से होकर निकाले जाएंगे। गत वर्ष की भांति सहमति से जुलूस निकाला जायगा। दोनों समुदाय के 20-20 लोग जुलूस निकालने में सहयोग करेंगे। शाम 6 बजे से 7.30 बजे जुलूस निकाल लिया जायेगा। बैठक में मोहर्रम कमेटी के नसीम चौधरी,मोहर्रम अली,अरशद खां, एम एखलाक, शाहिद जमाल,शफीक कुरैशी। गणेश पूजा समिति के पंडित प्रेम नाथ दीक्षित, वीरेंद्र सिंह, बनारसी रस्तोगी, जयदीश कुमार, प्रकाश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment