Tuesday, August 27, 2019

बड़ी लाइन से पहले दुल्हन की तरह सज रहा रेलवे स्टेशन

असगर अली (NNI Coverage राज्य ब्यूरो)
खीरी लखीमपुर, उ0प्र0। दुल्हन की तरह सजाया जा रहा लखीमपुर रेलवे स्टेशन। उदघाटन के लिए हरी झंडी दिखाई जाने वाली *स्पेशल ट्रेन* की रैक भी पहुँची लखीमपुर के प्लेटफार्म पर, रात में ही सजाया जाएगा ट्रेन को भी। 3 साल के इंतजार के बाद कल 28 अगस्त को खीरी वासी बड़ी लाइन की ट्रेनों पर पर पहली बार बैठेंगे।
28 अगस्त 2019 की तिथि खीरीवासियो के लिए ऐतिहासिक होगी। रेलराज्यमंत्री दिन में 1 बजे हरी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन को रवाना करेंगे। स्पेशल ट्रेन को देखने और सेल्फी लेने के लिए आज शाम से ही बड़ी संख्या में शहरवासियों की स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी।

No comments:

Post a Comment