Wednesday, August 7, 2019

ईदउलअजहा त्योहार शांतिपूर्वक मनाए : अरुण चंद्र

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा ,बहराइच (उ0प्र0) - कोतवाली नानपारा अंतर्गत पुलिस चौकी राजा बाजार नानपारा में आगामी ईद उल अजहा के अवसर पर शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी नानपारा अरुण चंद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें शांतिपूर्वक एवं परंपरागत ईद-उल-जुहा का पर्व मनाने की अपील की गई इस मौके पर  क्षेत्राधिकारी नानपारा अरुण चंद्र ने कहा की हजरत इब्राहिम की याद में मनाया जाने वाला पर्व ईद उल अजहा को सभी लोग परंपरागत रूप से शांतिपूर्वक मनाएं कहीं से कोई गलत संदेश ना जाए उन्होंने कहा कि जहां सभी लोग एक साथ रहते हैं तो उसमें कहीं मत मतभेद  हो जाते हैं उसे  आपस में सुलझा लिया जाता है इस मौके पर कोतवाल नानपारा पुलिस चौकी राजा बाजार प्रभारी अर्जुन सिंह भदोरिया पुलिस चौकी कस्बा नानपारा सुधीर कुमार शुक्ला जिला पंचायत सदस्य पंकज जयसवाल ,भाजपा नेता आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ,प्रधान  पीर गुलाम, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुशीर  सेठ ,सैयद अख्तर हुसैन जाफरी ,शहजाद प्रधान  ,अच्छन प्रधान ,शहीद प्रधान ,चुनने राजा, जुबेर अंसारी एडवोकेट ,मोहम्मद असद हुसैन, नसीम चौधरी मौलाना इलियास मौलाना  अमानतुल्ला दि संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment