ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
हजारा, पीलीभीत मण्डल (उ0प्र0)। शासन की मंशा के अनुरूप भारत छोड़ो आंदोलन की 77 वी वर्षगांठ के अवसर पर अमर शहीद भगत सिंह उत्तर माध्यमिक विद्यालय सिद्ध नगर भानपुरी खजुरिया खीरी के प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया वृक्षारोपण में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार के छायादार फलदार पौधों का रोपण किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रताप यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पेंडो से होने वाले लाभ के संबंध में बताया वृक्षों केअभाव से देश में घट रहे जल स्तर और बढ़ते प्रदूषण तथा हमारे जीवन में वृक्षों कि क्या महत्ता है के बारे में भी बिस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मास्टर रामा प्रसाद ने किया ।
इस अवसर पर आदर्श मांटेसरी पब्लिक स्कूल कमलापुरी के प्रधानाचार्य भीमसेन के अलावा अमर शहीद भगत सिंह उत्तर माध्यमिक विद्यालय सिद्ध नगर भानपुरी खजुरिया के वाइस प्रिंसिपल राम किशोर त्रिवेदी के समेत अध्यापक चंद्रशेखर भारती, निर्मल सिंह , दिनेश गुप्ता , सत्यनारायण सिंह वंदना त्रिपाठी प्रीतू शाही हसीना खातून शमीमा खातून सावित्री भारती प्रियंका भारती समेत काफी संख्या मे विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment