Monday, August 26, 2019

घुमंतू गाय को जंगल से निकले टाइगर ने बनाया निवाला

मुन्ना खान / जहूर खान (NNI Coverage संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की महेश पुर रेंज की देवीपुर बीट के अयोध्यापुर गांव के पास टाइगर ने एक गाय को निवाला बना डाला। इस घटना से गांव वालों में दहशत का माहौल है। गांव वालों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल वना हुआ है । साथ ही खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं ग्रामीण। जानकारी के अनुसार आज बीती शनिवार / रविवार की रात में टाइगर ने गाय को निवाला बनाया बताया जा रहा है कि गांव के करीब धान के खेत में  चर रही आहारा गाय को मार कर गन्ने के खेत में घसीट कर ले गया टाइगर ग्राम पंचायत वनबुधेली के गांव वन बुधेली निवासी शराफत का खेत अयोध्यापुर गांव के पास है इनके खेत मे धान लगे हुए हैं। जंगल से निकले टाइगर ने इनके खेत में ही एक लावारिस घुमंतू गाय को निवाला बना डाला।
टाइगर इनके खेत से गाय को बाबू के गन्ने के खेत में खींच ले गया। सबेरे जब अयोध्यापुर गांव के मनोज कुमार खेत देखने गए तो गलियारे पर टाइगर के पगचिन्ह देखकर इनके होश उड़ गए। गांव आकर बताया। तब गांव के सुरजन सिंह, अनिल कुमार, गंगाराम, हरप्रीत, कुलदीप,विपिन, रणजीत आदि गांव वाले मौके पर पहुंच गए। घटना की खबर वन विभाग को दी गई। रेंजर मोबिन आरिफ ने गांव वालों से कहा कि इस समय गन्ना बढ़ गया है इसलिए कोई भी लोग खेतो में अकेले न जाए और जब भी जाय तो समूह बना कर जाएं और आपस में बातचीत करते रहे।

No comments:

Post a Comment