डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामकृष्ण नगर नानपारा में आज छात्र संसद एवं कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुरेश चंद शाह एवं मृत्युंजय पाठक प्रभारी निरीक्षक क्राइम ब्रांच कोतवाली नानपारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे श्री पाठक ने छात्र सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बहन आरती वर्मा उप निरीक्षक कोतवाली ने कन्या भारती के पदाधिकारियों को को शपथ ग्रहण कराया। प्रधानाचार्य राम शंकर मिश्र ने संगठन के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बाल प्रधानमंत्री भैया जसप्रीत सिंह एवं कन्या भारती के प्रधानमंत्री बहन आभा सिंह ने भी अपने मंत्रियों के साथ शपथ लिया। श्री पाठक जी के द्वारा भैया बहनों को संगठन का गुरु मंत्र दिया। साथ ही जीवन में सजग रहने की प्रेरणा दी श्री सुरेश शाह द्वारा भैया बहनों को आशीर्वचन मिला। श्री छोटेलाल मौर्य ने आभार प्रकट किया कन्या भारती प्रमुख बहन गायत्री त्रिपाठी दे कार्यक्रम का संचालन किया यह संगठन विभिन्न दायित्व के द्वारा भैया बहनों में अनेक गुणों का विकास करता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में बहन सृष्टि मिश्रा द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम मे शिक्षक अभिषेक सिह, अशोक पालीवाल, अवधेश चन्द्र मिश्र, कल्पना, राजेश सिह, चेत राम गुप्त, अच्छे लाल मौर्य उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment