Tuesday, August 27, 2019

एसएसबी के नेतृत्व में स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। मंगलवार को 42 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,की सीमा चौकी मुंशीपुरवा के ग्राम नरयना पुर मे सहायक कमांडेंट सुकुमार देब बर्मा के नेतृत्व में एस.एस.बी. के माध्यम से ऑल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे ऑल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान टेडवा-बसंतपुर,बहराइच के प्रवक्ता अजीत कुमार ने ग्रामीणों को आर सेटी के कार्यक्रमों से अवगत कराया तथा संक्षिप्त मे  आर सेटी का इतिहास बताया कि भारत मे आर सेटी की शुरुआत सन 2012 मे हुई इसके संस्थापक डॉ.डी.वी.हेगड़े जी थे। पूरे भारत वर्ष मे आर सेटी की 586 शाखाएं चलती हैं।
तथा कौनसे प्रशिक्षण की अवधि कितनी है से भी अवगत कराया और ये भी बताया कि अगला प्रशिक्षण कार्यक्रम एसी एंव रेफ्रिजरेटर मरम्मत का जो की 30 दिन की अवधि का है। 2 सितंबर से शुरू होगा जिसमे 28 महिला पुरुषों ने पंजीकरण कराए। अंत मे सहायक कमांडेंट सुकुमार देब ने बताया की एस.एस.बी सीमा सुरक्षा के साथ-साथ जन हित के लिए भी कार्य करती है जैसे-गांव मे मानव चिकित्सा शिविर, जानवर चिकित्सा शिविर, सामाजिक चेतना अभियान आदि।
 कार्यक्रम के इस अवसर पर ग्राम प्रधान नरैनापुर, अजीत कुमार, सनी कुमार, राजेश , स.उ.नि. इमरान अंसारी सहित काफ़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment