ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मंडल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मंडल, उ0प्र0)। क्षेत्र के ग्राम जमुनियां खास में हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दो दिवसीय संस्कृति मेले का आयोजन किया जाएगा,जिसमे बाहरी कलाकारों के माध्यम से संस्कृतिक व धार्मिक नाट्य मंचन के द्वारा कलाकार अपनी तरह तरह की कलांय दर्शको के सामने प्रस्तुत करेंगे,इस कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार शाम से होगा एव सोमवार को गांव में मेला लगेगा मठ मंदिर पर दंगल का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है सोमवार शाम को कंश वध के साथ मेले का सामान किया जाएगा,संस्कृतिक नाट्य का कार्यक्रम रात को भी होगा,यह पूरा कार्यक्रम मेला कमेटी की देख रेख में किया जाएगा, कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस मैजूद रहेगी।
मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष रामस्वरुप पासवान ने बताया की सांस्कृतिक मेले का रविवार को शुभारंभ किया जाएगा सोमवार को मठ मंदिर पर मेला लगेगा एवं दंगल होगा सोमवार शाम को कंस वध होगा।


No comments:
Post a Comment