Sunday, August 4, 2019

पर्यावरण संरक्षण के लिए आसपुर में किया गया पौधारोपण

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पीलीभीत मण्डल (उ०प्र०)। तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत आसपुर में ग्राम प्रधान रामगोपाल ने मनरेगा मजदूरों के द्वारा गांव में लगभग दो हजार पौधों को लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है,जिसमे गांव के सबलपुर मुस्तक़िल जमुनियां शमशानघाट एव ओड़ाझार शिवमंदिर के निकट  खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण कराया हैं,बर्षो से खराब हालत में पड़ा हुआ शमशान घाट पर पिछले कई दिनों से आसपुर गांव के मौजा सबलपुर में शमशान भूमि का सौन्दर्यकरण का कार्य मनरेगा द्वारा चल रहा,उसी शमशान घाट की बाउंड्री एव मैदान पर पौधारोपण किया गया,वही गांव के शिवमंदिर के निकट खाली पड़ी भूमि पर भी पौधारोपण किया गया,साथ ही गांव के कई अन्य लोगो ने समय दान देकर बड़ चढ़ कर भाग लिया, वन विभाग के द्वारा चार प्रजातियों शीशम,लिप्टिस,जामुन,शागून दो हजार पौध दिए गए थे।इस मौके पर हरिप्रसाद वर्मा, राजीव रामवीर पूरन लाल भगवानदास सुनील कुमार अमित भगवानदास अखिलेश वर्मा हरिशंकर ब्रहमपाल सिंह,अमित राहुल,चंद्रप्रकाश, सहित आदि लोगो ने पौधारोपण किया।

ग्राम प्रधान रामगोपाल ने बताया कि- वन विभाग के द्वारा चार प्रजातियों के दो हजार पौधे दिए गए जिनको श्मशान भूमि एव ख़ाली पड़ी भूमि पर मनरेगा मजदूरों द्वारा लगावाया जा रहा है, सबलपुर स्थित श्मशान भूमि पर एक हैंडपम्प की जरूरत पड़ रही है लगना चाहिए।

No comments:

Post a Comment