Wednesday, August 7, 2019

सुषमा स्वराज के निधन पर जगह जगह शोक सभा

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
बिशेश्वरगंज-बहराइच, उ0प्र0। भाजपा की वरिष्ठ नेता निवर्तमान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर भाजपा  कार्यलय बिशेश्वरगंज पर शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा को सम्बोधित करते विधानसभा संयोजक भाजपा नेता निशंक त्रिपाठी ने कहा सुषमा जी के निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। सुषमा जी पार्टी ही नही बल्कि भारतीय राजनीति की स्तम्भ थीं। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। 
सभा की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष माधवराज शुक्ल एवं संचालन महामंत्री राज कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं किसान मोर्चा अवध क्षेत्र कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद पाठक युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आनंद पाण्डेय धनलाल पाण्डेय प्रधान आज्ञा राम तिवारी पप्पू पाठक मधुर वृजनाथ पाण्डेय संजय मिश्र छोटकऊ पासवान चेतन पाठक पिंटू तिवारी सत्यम पाठक सहित कई लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment