Tuesday, August 20, 2019

गावों में घूम रहे छुटटा जानवरों ने महिला की ली जान

असगर अली (NNI Coverage संवाददाता)
पलिया, खीरी (उ0प्र0)। गावों में  घूम रहे छुटटा जानवरों ने एक महिला की जान ले ली है। छुटटा आवारा पशुओं से ग्रामीणों व किसानों को राहत नहीं मिल रही है। गाय, बैल और सांड आतंक  का पर्याय बन चुके हैं। ग्रामीणो का आरोप है कि जिम्मेदार कुमभकरणी नींद सो रहे हैं और आवारा दर्जनो की संख्या में गांव में  घूम रहे छुटटा जानवरों से फसलों के साथ लोगों की जान जा रही है। मझगई क्षेत्र का ग्रामीण व किसान छुटटा जानवरों से परेशान है। बेला, नौगवा, कोठिया, तिलोकपुर, भगवनतनगर मे आवारा  पशुओं  का कहर जारी है। चौकी क्षेत्र के गांव भगवनतनगर निवासी 55 वर्षीय  लम्बा देवी की सांड ने जान ले ली, वहीं एक अन्य महिला रामपति जिंदगी मौत से जूझ रही है। ग्रामीणो ने कहा, "साहेब आवारा पशुओं से निजात कब मिलेगी?"

No comments:

Post a Comment