कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। आज कांवरिया संघ के विराट अट्ठारहवाँ पदयात्रा छत्रसाल नगर जरवल से बजे बड़े ही धूमधाम से बाबा लोधेश्वर धाम पद यात्रा के लिए जरवल कस्बा के खाकी दास मंदिर से निकला जो सरजू घाट करनैलगंज से जल भरकर पूजा अर्चना कर सभी शिव भक्त पदयात्रा के लिए भभुआ ,जरवल रोड, घाघरा घाट, झुकिया, होते हुए बाबा लोधेश्वर धाम पहुंचेंगे। जरवल कांवरिया संघ की ओर से एक विशाल भंडारा का भी आयोजन घागरा घाट पर किया गया है जो सभी कांवरिया के लिए हैं।
जरवल कस्बा,जरवल रोड, कैसरगंज, करनैलगंज ,भभुआ, फतेहपुर बिसवा, महमूदाबाद, बसहिया जगत, मनोहरा, धनसरी, आदि गांव से शिव भक्त पहुंचेंगे बाबा लोधेश्वर धाम बाराबंकी। इस मौके पर दीपू मिश्रा,भाजपा नेता प्रमोद यज्ञसैनी, डॉक्टर दीपक गुप्ता कैलाश नाथ सोनी दिलाराम भारती पंकज सैनी अनुपम मिश्रा सोमनाथ गुप्ता दीपू सैनी पवन ओम प्रकाश गुप्ता राजा गुप्ता अभिषेक श्याम बाबू पिंटू भारती,मुन्ना गुप्ता, हरबंस सैनी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment