अखिलेश श्रीवास्तव (NNi Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। मुस्लिम महासभा देवीपाटन मंडल अध्यक्ष राशिद अली ने सबसे पुरानी तहसील नानपारा में रोड बस स्टैंड स्थापना की मांग उठाई है अध्यक्ष राशिद अली ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर नानपारा में रोड वेज बस स्टैंड स्थापित करने की मांग की है सरकार ने इस पर कार्यवाही करने के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी राज्य सड़क परिवहन को अग्रिम कार्यवाही करने का आदेश जारी किया है इस संबंध में शासन ने 10 अगस्त तक क्षेत्रीय प्रबंधक से रिपोर्ट मांगी है।
श्री अली ने बताया कि विगत कई वर्षों से नानपारा में रोड वेज बस स्टैंड की स्थापना की मांग समय समय पर उठती रही है मगर सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया ज्ञात हो की क़स्बा नानपारा की आबादी 1 लाख से भी अधिक है यहाँ से प्रति दिन सैकड़ों वयापारी और आम लोग दूसरों प्रान्तों के साथ ही गैर जनपद का सफर करते हैं इसके लिए लोग 38 किलो मीटर दूर बहराइच जाते हैं या 19 किलो मीटर दूर रुपईडीहा रोडवेज बसों के लिए जाते हैं जिससे उनके समय और पैसों की भी बर्बादी होती है जबकि नानपारा में रेलवे स्टेशन जंक्शन है मगर बड़ी लाइन न होने से समस्या उत्पन होती है मुस्लिम महासभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र के साथ ही प्रदेश में भी फूल बहुमत की बीजेपी सरकार है और नानपारा के साथ लोकसभा बहराइच में भी बीजेपी के सांसद हैं और बड़ी बात यह भी है कि बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री भी है अब ऐसे समय में भी नानपारा में रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना नहीं होती है तो यह नानपारा के साथ अन्याय होगा मुस्लिम महासभा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री से नानपारा में रोड वेज स्टैंड की स्थापना किए जाने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment