Sunday, August 25, 2019

प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले

दिवाकर श्रीवास्तव/डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
बहराइच (उ0प्र0)। उ0प्र0प्रा0शिक्षामित्र संगठन की समीक्षा बैठक प्रा0 विद्यालय गायघाट में हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक संरक्षक रा जेश सोनी ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री रा हुल पांडेय ने कहा कि संगठन नई नीति पर काम कर नए आयाम स्थापित करेगा।
द्वितीय वक्ता के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष रिज़वान अली ने कहा कि हम सभी न्यापंचायत स्तर से एकजुटता की  नीव रख,अपनी एकजुटता के बल पर पुनर्जागृत होंगे और सभी न्यायपंचायत में भ्रमण के बाद ब्लॉक की समीक्षा बैठक होगी। राजेश सोनी जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि निवर्तमान सरकार से सामंजस्य स्थापित कर अपने हक को पाने हेतु प्रयास किया जाएगा।
बैठक में मुजीब श्यामू  दिलीपमेराज मोइनुद्दीन राज कुमार ,नंदराम ,बसन्त लाल रेनू सोनी,मीना सुमन सोनी ,गुड़िया देवी, रन्तिदेव सिंह,राजेन्द्र यादव,ओम प्रकाश सुरेश शुक्ल  आत्मा राम,कमल आदि सैकड़ो शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment