Thursday, August 15, 2019

यह देश की वास्तविक आजादी है : निशंक त्रिपाठी

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
बिशेश्वरगंज-बहराइच (उ0प्र0)। देश 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशेश्वरगंज में स्वतंत्रता दिवस का पर्व, ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ बड़े हर्षोउल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधानसभा सभा संयोजक निशंक त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा, देश आज वास्तविक आजादी मना रहा है। उन्होंने कहा भले ही हमारा देश आज के 72 वर्ष पहले ही आजाद हो चुका था, पर देश का अभिन्न हिस्सा होकर भी, धारा 370 के रूप में गुलामी का दम्भ झेल रहा जम्मू-कश्मीर राज्य, देश की अखण्डता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा था। पर इस बार इस प्रश्नचिन्ह को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  गृहमंत्री अमित शाह ने साहसिक निर्णय लेते हुए हटा दिया। इस फैसले ने देश को अखण्ड बना दिया। भाजपा सरकार का यह निर्णय भारतीय इतिहास का अद्वितीय निर्णय साबित होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ रक्षाबंधन की भी बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ रंजीत सिंह ने की। इस अवसर पर भाजयुमो के जिलाउपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय पवन पाण्डेय राहुल पाण्डेय डॉ राजीव सिंह हिमांशु मिश्रा सहित अस्पताल के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment