Friday, August 16, 2019

पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर,बिशेश्वरगंज/बहराइच (उ0प्र0)। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भाजपा कार्यालय बिशेश्वरगंज पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री सच्चिदानंद पाठक जी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पाठक ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी एक व्यक्ति नही बल्कि विचारधारा का नाम है। आज भारतीय जनता पार्टी का जो व्यपाक स्वरूप दिखाई दे रहा है वह उन्ही की विचारधारा से पल्लवित है। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री श्री राजकुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर मण्डल प्रभारी पीडी सिंह धनलाल पाण्डेय आज्ञा राम तिवारी गोकुलानंद मिश्र विजय शंकर द्विवेदी लल्लन पाण्डेय अभिषेक दुबे चुमानी मिश्र नन्दन पाण्डेय भाने सिंह गोल्डी तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment