Friday, August 30, 2019

रोडवेज बस की टक्कर मे महिला की दर्दनाक मौत

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जरवल रोड थाना अंतर्गत बीती शाम मोटरसाइकिल सवार वापस अपने घर जा रहे थे तभी लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनराजपुर मोड़ के निकट मोटरसाइकिल के सामने अचानक गोवंश आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और मोटरसाइकिल सवार महिला जमीला खातून उम्र 40 वर्ष पत्नी इस्माइल मंसूरी निवासी कटरा उत्तरी जरवल कस्बा  राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर गई तभी विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस में महिला को रौंद दिया जिससे महिला का सर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। तत्काल सूचना पर पहुंची जरवल रोड पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बृजेंद्र पटेल ने बताया लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment