Monday, August 12, 2019

ईद उल अजहा की नमाज संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) - नानपारा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद उल अजहा का पर्व परंपरागत शांति पूर्वक मनाया गया इस मौके पर विभिन्न गांवों  की मस्जिदों और  ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई इसके बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दिए और  सेवइयां  एक दूसरे को खिलाई ईद उल अजहा की नमाज नई ईदगाह राजा पुरवा ,पुरानी ईदगाह कसाई टोला मरकज मस्जिद ,तहसीलदार मस्जिद, बचाओ मस्जिद ,राजा बाजार मस्जिद ,जामा मस्जिद, कॉलोनी मस्जिद, शिया मस्जिद मुन्नन खां सहित विभिन्न मस्जिदों एवं  ईदगाह में  ईद उल अजहा की नमाज परंपरागत शांतिपूर्वक संपन्न हुई ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था अधिकारियों ने भी भ्रमण किया जिनमें मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान ,उप जिला अधिकारी नानपारा संतोष कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र द्विवेदी एवं कोतवाल संतोष कुमार सिंह आदि भ्रमण कर रहे थे नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ है जो 3 दिन तक चलेगा।

No comments:

Post a Comment