ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास/पीलीभीत (बरेली मण्डल, उ0प्र0)। क्षेत्र के ग्राम जमुनियां खास में साधन सहकारी समिति जमुनियां पर जिला सहकारी बैंक शाखा माधोटांडा में खाता धारकों को शाखा के प्रबंधक विशाल त्रिवेदी ने जमुनियां समिति पर पहुच कर कैम्प के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्डो का बितरण किया, साधन सहकारी समिति जमुनिया पर पहुंचे 26 खाताधारक कास्तकारों को किसान क्रेडिट कार्डो का बितरण किया गया,शाखा के प्रबंधन ने बताया कि खाता धारक अब अपना लेन देन एटीएम के माध्य्म से घर बैठे कर सकेंगे पेमेंट के लेन देन के लिए कास्तकारों को बैंक के चक्कर लगाना नही पड़ेगा,कैम्प में मुख्य रूप से साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष रामस्नेही वर्मा,सचिव बाबूराम वर्मा,आंकिक चेतराम,रोहित शुक्ला,अजय यादव उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment