अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
बलहा/नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद के क़स्बा नानपारा में स्थित डाक घर में आधार कार्ड बनवाने वाले कैम्प में आवेदकों से अवैध धन उगाही किये जाने की शिकायत मिली इस पर हमारी पी एल एल न्यूज़ टीम ने डाक घर पहुँच कर इसकी सच्चाई से रूबरू होई तो देखा को आधार कार्ड बनवाने वालों की बहुत बड़ी भीड़ लगी है टीम ने कैम्प पर कुछ देर खड़े होकर जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की तो यह बात सामने आई की प्रति आवेदकों से 100 से 200 रुपया तक कार्ड बनाने वाला कर्मचारी ले रहा है और अगर कोई आधार कार्ड बनवाता है अगर कुछ गलती कार्ड में हो जाती है तो सही करने के नाम पर 200 से लेकर 500 रुपया तक अवैध उगाही कर्मचारी कर लेता है सूत्र बताते हैं कि एक तो अवैध धन उगाही तो की ही जाती ऊपर से कर्मचारी अभद्रता भी करता है लोग बताते हैं कि हम लोग दूर दराज से सुबह ही आ जाते हैं बड़ी मुश्किल से नंबर आता है दुबारा परेशानी न उठानी पड़े इस कारण 100 या 200 रुपया दे देते हैं ज्ञात हो की अगर कोई आवेदक सुविधा सुल्क नहीं दे पाता है तो उसको हफ़्तों चक्कर लगाना पड़ता है। अब यह देखना है कि इस तरफ ज़िम्मेदार ध्यान देकर कार्यवाही करते हैं या ऐसे ही लोगों को लूटा जाता रहेगा?

No comments:
Post a Comment