Tuesday, August 27, 2019

किशोर स्वास्थ्य मंच में बच्चों की समस्याओं का निदान व परीक्षण

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। मंगलवार को राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा में किशोर स्वास्थ्य मंच की ओर से  कॉलेज के  बच्चों का किशोरावस्था से संबंधित समस्याओं का निदान किया गया साथ ही उनके स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को किशोरावस्था के समय उत्पन्न होने वाले विभिन्न भ्रांतियों के संबंध में प्रशिक्षित महिलाओं ने जागरूक किया ।इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं का रक्त परीक्षण भी किया गया तथा उनके हीमोग्लोबिन के स्तर की जांच करके उनके लिए आवश्यक पोषण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। 
छात्र छात्राओं के लिये अलग से उनकी व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी के लिए कॉउंसलिंग सत्र चलाया गया ।शिविर के दौरान एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छता से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई । प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत  किया गया । किशोर स्वास्थ्य मंच के अंतर्गत बच्चों के वजन ,उनकी लंबाई तथा नेत्र परीक्षण भी किया गया ।आयोजित शिविर में डॉक्टर संजय सोलंकी तथा डॉक्टर दीपक गौड़ के अतिरिक्त उनके सहयोगी स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित थे ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ दीनबंधु शुक्ल ने सभी चिकित्सकों और पूरी टीम का धन्यवाद दिया तथा बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने एवं स्वच्छता के साथ जीवन शैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment