Thursday, August 1, 2019

भाजपा विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिलाई पार्टी की सदस्यता

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
बिशेश्वरगंज-बहराइच, उ0प्र0। विधानसभा पयागपुर के भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बिशेश्वरगंज के हरदाही ग्रामसभा में बूथ संख्या 101 एवं 102 पर सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। श्री त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी की नीति और नियत दोनों सही है और मोदी और योगी आमजनमानस के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष माधव राज शुक्ल एवं संचालन महामंत्री राजकुमार शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो आनन्द पाण्डेय मण्डल प्रभारी पीडी सिंह धनलाल पाण्डेय विजय शंकर द्विवेदी पवन चौबे प्रधान महावीर प्रसाद सोनी जग जीवन गौतम सूर्य लाल सोनी प्रदीप गोस्वामी कृपा राम ननकऊ प्रसाद ओमकार नाथ मुरली कुंवर बहादुर रमेश गोस्वामी शांती प्रसाद निर्मल कुमार लल्लू हवलदार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment