मुन्ना खान (NNI Coverage जिला संवाददाता)
खीरी/लखीमपुर (उ0प्र0)। भीरा कस्बे में स्थित कैंब्रिज मॉडर्न स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया। विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें मटकी सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा चार से मधु ने पहला, कक्षा दो से सत्यम मिश्रा ने दूसरा, तथा कक्षा तीन से काजल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा दो से कृत्याञ्जली ने पहला, कक्षा दो से लक्ष्य शुक्ला ने दूसरा, तथा कक्षा एक से अहद जावेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका वन बीट मेडिकल ऑफ साइंसेज के लेक्चार अमित पाल तथा क्षेत्रीय व्यवसायी हाकिम वारसी ने भली-भांति निभाई एवं बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा की सभी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बिद्यालय प्रबंधक राहुल खन्ना, शिक्षिकाएं अपूर्वा, फूलजहां, ममता देवी, ममता सिंह, अनामिका, अंजली, डाली, साहिस्ता , खुशबू सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



No comments:
Post a Comment