Saturday, August 17, 2019

पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस संपन्न

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल प्रभारी)
पीलीभीत मण्डल (उ0प्र0)। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर की उपस्थिति में आज थाना समाधान दिवस थाना न्यूरिया में सम्पन्न हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया और सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। आयोजित थाना दिवस में पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाने का निरीक्षण भी किया गया, निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के रख-रखाव सुव्यवस्थित करने और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान सीज वाहनों के निस्तारण के सम्बन्ध मे निर्देश देते हुये कहा कि एआरटीओ से सम्पर्क कर 207 में सीज किये वाहनों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान आरक्षियों के ठहरने के स्थल बैरिक का निरीक्षण किया गया तथा बैरिक में एलईडी बल्बों का प्रयोग और साफ सफाई कराने के निर्देश दिये, इसके साथ साथ महोदय मैस में बनाये जा रहे खाने की गुणवत्ता को भी परखा। 

थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुये कहा कि जनसुवाई के दौरान आईं समस्त शिकायतों में सम्बन्धित क्षेत्र के राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाये। किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लम्बित न रहे। इसके साथ ही साथ सुनवाई के दौरान यदि कोई शिकायतकर्ता फर्जी तौर पर शिकायत करता पाया जाये तो उसके विरूद्व भी कार्यवाही अमल में लाई जाये। थाना सामधान दिवस एवं निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (रा0/वि0) अतुल सिंह, थाना प्रभारी न्यूरिया व क्षेत्र के राजस्व लेखपाल सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment