ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
पीलीभीत/बरेलीमंडल, उ0प्र0। भारतीय किसान यूनियन जनपद पीलीभीत की मासिक पंचायत किसान विश्राम गृह मंडी समिति पीलीभीत मैं जिला अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलों की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें वेद प्रकाश शर्मा प्रदेश सचिव मुख्य रूप से मौजूद थे पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने सभी तहसील अध्यक्षों ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त ग्राम अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि जनपद में भारी पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जाए तथा उसकी सूची जिला मुख्यालय पर भेजें साथ ही पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर अगले महा में विशाल पंचायत की रूपरेखा तैयार की गई।

No comments:
Post a Comment