अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/बहराइच (उ0प्र0)। बिशेश्वर गंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदाही के मजरा महेश्वरी पुरवा नान्हकार निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज कराने जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार 19-8-019 को पिता और पुत्र के बीच पैसों के लेनदेन में लड़के राम कुबेर उम्र करीब 35 वर्ष व उसकी बहू गुड़िया देवी ने मारा-पीटा था। वादी मुन्नीलाल की तहरीर पर आरोपी पुत्र व बहू के खिलाफ पुलिस ने 323, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज है भेजा गया था। इलाज कराने के बाद परिजन घायल को घर लेकर चले गए।
शुक्रवार को करीब 3:00 बजे परिजन इलाज हेतु बहराइच ले जा रहे थे कि विशेश्वरगंज तिराहे के पास उसकी मौत हो गई। उक्त के संबंध में पुलिस को सूचना मिलते ही एस.आई रियाज अहमद अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

No comments:
Post a Comment