Sunday, August 25, 2019

सहकारी संघ कलीनगर के खाते पर रोक लगाने हेतु प्रबंधक को दिया पत्र

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मंडल ब्यूरो)
जमुनियां खास/पीलीभीत (बरेली मण्डल, उ0प्र0)। तहसील कलीनगर क्षेत्र के सहकारी संघ लीमिटेड कलीनगर के सचिव के मनमानी के चलते एव खाते में गड़बड़ी की आशंका के चलते संघ के अध्यक्ष ने जिला सहकारी बैंक लि० शाखा माधोटांडा के प्रबंधक विशाल त्रिवेदी को लिखित पत्र देकर खाते पर रोक लगाने को कहा है,जिससे सचिव किसी तरह की कोई धनराशि न निकाल सके, जिला सहकारी बैंक शाखा माधोटांडा के प्रबंधक विशाल त्रिवेदी ने बताया कि खाते पर रोक लगाने हेतु सहकारी संघ कलीनगर  के अध्यक्ष ने आकर लिखित पत्र दिया है खातों पर रोक लगा दी गई है।

No comments:

Post a Comment