Thursday, August 29, 2019

नागरिकों की शिकायत पर वकफ की संपत्ति की जांच

डॉ0 शकील अंसारी (NNi Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा ,बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा नगर में कदीमी  वक्फ नंबर 50 की सम्पति पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर सुन्नी वक्फ बोर्ड से स्थानीय नागरिकों डॉ सैयद अब्दुल कबीर, शादाब ,पप्पू इमरान, सैयद अब्दुल वाली आदि  द्वारा शिकायत की गई थी जिसे संज्ञान लेते हुए बोर्ड   ने जांच कराई , वक्फ के सदस्यों ने  राहत जनता इण्टर कॉलेज के सदस्यो और  नगरवासियों से पूछताछ कर  बयान को दर्ज किया, जाँच करने आए सईद मोहम्मद ने बताया कि  उन्होंने शिकायती स्थल  का निरीक्षण किया जिसमें मोहल्ले वासियों द्वारा कहा गया कि दरगाह गौसिया जो वक्फ की सम्पत्ति है उस पर से राहत जनता इण्टर कॉलेज का कब्जा हटाया जाए और जो जो भी लोग निर्माण किए हैं  हटवाए जाए निर्माण कार्य हो रहा है उसे रूकवाया जाए। साथ ही वक्फ  का जो समान गायब हुए है उसे बरामद कराया जाए। इस मौके पर नसीम, बबलू, अब्दुल  कबीर सैयद अब्दुल वाली इमरान सानू  जग्गा,मोहम्मद अकरम, मिर्जा, सहित भारी संख्या में  लोग मौजूद रहे सभी ने अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की।

No comments:

Post a Comment